By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, गुजरात के भुज से दबोचे
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > बॉलीवुड > एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, गुजरात के भुज से दबोचे
बॉलीवुड

एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, गुजरात के भुज से दबोचे

Nri Rashtriya
Last updated: April 16, 2024 8:20 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई (उपासना)- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह तक दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और सागर (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शर्ट में नजर आ रहे आऱोपी का नाम सागर है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है।

बता दें कि रविवार सुबह 5 बजे 2 अज्ञात बाइक सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना था। सलमान के अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले हैं। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई। सलमान अक्सर इसी बालकनी से अपने फैंस को वेव या ग्रीट किया करते हैं। जांच में वहां गोली के शेल को बरामद किया गया है।

Related Posts:

  • 109287255
    बांद्रा में बारूद: सलमान खान के निवास पर गोलीबारी

You Might Also Like

पहलगाम हमले को लेकर सलमान खान ने टाला ब्रिटेन का टूर

प्रियंका चोपड़ा बनी बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने रमज़ान के दौरान मक्का में किया उमराह

एक बार फिर बड़े परदे पर साथ दिखेगी शाहरुख खान और Preity Zinta की जोड़ी

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए स्विटजरलैंड रवाना हुए Shah Rukh खान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नाराज कोर्ट से बोले बाबा रामदेव- ‘मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार’
Next Article कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप, आंधी-बारिश की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

बहामास में भारतीय मूल के छात्र की रहस्यमयी मौत
International News May 14, 2025
प्लेन या एयरपोर्ट पर इन शब्दों का इस्तेमाल करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
national news May 14, 2025
चीन के बाद अब तुर्की के प्रोपेगेंडा पर भारत ने कसी नकेल, TRT वर्ल्ड के ‘एक्स’ अकाउंट पर लगाया बैन
national news May 14, 2025
Cannes Film Festival में शामिल नहीं होंगी Alia Bhatt
Entertainment national news May 14, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?