नई दिल्ली (नेहा): फ्रांस के विदेशी इलाके ग्वाडेलोप के सैंटे-ऐनी में क्रिसमस इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक वाहन ने फंक्शन की तैयारी कर रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।
हादसे में 19 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है। बता दें कि यह घटना टाउन हॉल और चर्च के सामने शोएल्चर स्क्वायर पर हुई। यहीं पर क्रिसमस की तैयारी चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की वजह साफ नहीं है।


