जोहान्सबर्ग (नेहा): दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग की गई। हमलावरों के इस हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है। वहीं, 10 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमला करने की वजह का पता नहीं लग सकता है। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं, मामले में आगे की जांच की जा रही है।


