रांची (राघव): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी और तल्ख चर्चा हुई। इसके बावजूद, वह अपना बहुमत साबित करने में सफल रहे। आज ही कैबिनेट का विस्तार भी होना है। चंपई सोरेन के साथ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी और दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।