By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: 15 बीवी, 30 बच्चे, अफ्रीकी राजा का कुनबा देखकर चौंक जाएंगे आप
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > 15 बीवी, 30 बच्चे, अफ्रीकी राजा का कुनबा देखकर चौंक जाएंगे आप
International News

15 बीवी, 30 बच्चे, अफ्रीकी राजा का कुनबा देखकर चौंक जाएंगे आप

Nri Rashtriya
Last updated: October 7, 2025 11:01 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी हवाई अड्डे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें एक अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति, महिलाओं के एक समूह के साथ, एक प्रावेट जेट से उतरते हुए दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने इस व्यक्ति के आस-पास के लोगों को झुककर सलाम करते हुए देखा। दावा किया जा रहा है कि, 10 जुलाई, 2025 को सामने आए इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वो कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि दक्षिणी अफ्रीका के एस्वातिनी (पूर्व में स्वाज़ीलैंड) के राजा मस्वाती तृतीय हैं।

बता दें कि, राजा मस्वाती तृतीय एक निजी जेट से अपनी 15 पत्नियों, 30 बच्चों और लगभग 100 सेवकों के साथ पहुंचे। उनके कुनबे की बड़ी संख्या को देखते हुए वहां मौजूद सिक्योरिटी की सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। यही वजह है कि तीन टर्मिनल बंद कर अस्थायी लॉकडाउन लगाना पड़ा। कथित तौर पर, राजा की यूएई यात्रा का उद्देश्य आर्थिक समझौतों पर बातचीत करना था। हालांकि, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल ने दुनिया भर के लोगों को चकित कर दिया है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम fun_factorss नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें राजा मस्वाती पारंपरिक तेंदुए प्रिंट वाली पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नियां चटकीले, रंग-बिरंगे अफ्रीकी परिधान पहने हुए हैं। उनके 100 सदस्यीय दल शाही सामान और रसद प्रबंधन में व्यस्त थे। वीडियो के सामने आने के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं जिसमें लोग राजा के कुनबे की तुलना पूरे गांव से कर रहे हैं।

राजा मस्वाती के पिता, स्वाज़ीलैंड के पूर्व राजा थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी 70 से ज़्यादा पत्नियां थीं, कुछ रिपोर्टों के अनुसार 125 तक, और 210 से ज़्यादा बच्चे और लगभग 1,000 नाती-पोते थे। राजा मस्वाती तृतीय की स्वयं 30 पत्नियां हैं, हालांकि हालिया रिपोर्टों के अनुसार वर्तमान में उनके साथ 15 पत्नियां हैं, और उनके 35 से ज़्यादा बच्चे हैं। उन्होंने 1986 से इस्वातिनी पर शासन किया है और उन्हें दुनिया के सबसे धनी सम्राटों में से एक माना जाता है, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 1 अरब डॉलर से अधिक है।

Related Posts:

  • 28
    अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने दी बड़ी सौगात; भारत को…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

इस्लामाबाद, रावलपिंडी और लाहौर में इंटरनेट बंद

ट्रंप को झटका! नोबेल कमेटी ने साफ किया रुख

गाजा में शांति समझौता लागू, वापस लौट रहे इजराइली सैनिक

‘काबुल में दूतावास खोलेगा भारत’

पाकिस्तान ने अब इस देश पर किया हमला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राह-वीर बनो, जान बचाओ! यूपी सरकार देगी 1 लाख रुपए तक का इनाम
Next Article सांड ने सड़क पर जा रही लैंबॉर्गिनी गाड़ी को कुचलकर किया चकनाचूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

माओवादियों के IED ब्लास्ट में एक CRPF जवान शहीद
national news October 11, 2025
80 लाख समर्थकों वाला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड
national news Politics October 11, 2025
चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट की विंडशील्ड में आई दरार
national news October 11, 2025
रोहित शर्मा ने फोड़ दी अपनी ही लैंबोर्गिनी
Cricket News national news sports news October 11, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?