नई दिल्ली (नेहा): नेपाल के उत्तरपूर्वी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। हादसा यालुंग री नामक पहाड़ी पर हुआ है, जिसकी ऊंचाई 5,630 मीटर है। हिमस्खलन ने शिखर के बेस कैंप को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कई विदेशी पर्वतारोही वहां मौजूद थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, चार लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
कों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इटालियन, और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले के जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी एसपी ग्यान कुमार महतो ने दी। यालुंग री की यह चोटी बागमती प्रांत के रोलवालिंग घाटी में स्थित है।


			