By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: मणिपुर हिंसा में विधायकों के आवास और थानों में आग लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > मणिपुर हिंसा में विधायकों के आवास और थानों में आग लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार
International News

मणिपुर हिंसा में विधायकों के आवास और थानों में आग लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Nri Rashtriya
Last updated: November 30, 2024 12:21 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

इंफाल (नेहा): हिंसा प्रभावित मणिपुर में कई थानों और विधायकों के आवासों पर आगजनी की घटना सामने आई थी। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 16 नवंबर को विधायकों की संपत्तियों में आगजनी करने के मामले में इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के कियाम ममांग लेईकाई के निवासी चोंगथम थोइचा (20) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 27 नवंबर को काकचिंग थाने और जवानों पर हमला करने के मामले में गुरुवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अपने बयान में कहा, ‘‘विधायकों की संपत्तियां तोड़-फोड़ने करने के आरोप में 16 नवंबर को गिरफ्तार किए गए चार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर 27 नवंबर को हमला किया गया था।’’ मेइती समुदाय की छह महिलाओं और बच्चों के शव नदी में मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ ने इंफाल घाटी में कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की। जिरीबाम जिले में 11 नवंबर को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद कुकी उग्रवादियों ने लोगों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। सुरक्षा बलों ने दस कुकी उग्रवादी को मार गिराया था।’’

इसके अलावा मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) संगठन से जुड़े तीन उग्रवादियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान इंफाल पश्चिम जिले के रहने वाले चोंगथम श्यामचंद्र सिंह (23) और इंफाल पूर्वी जिले के निवासियों माईबाम सूरज खान (32) और बोघिमायुम साहिद खान (30) के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में, प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (निंगोन माचा समूह) से जुड़े एक उग्रवादी को गुरुवार को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सांगोमशुम्फम वारिश (25) के रूप में हुई है, जो थौबल जिले के लिलोंग हाओरू का रहने वाला है।

Related Posts:

  • 5
    Manipur Violence: 'दो साल से जल रहा मणिपुर, सरकार…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

Starlink को मिला भारत में काम शुरू करने का लाइसेंस

गाजा में इजरायल का भीषण हमला, 24 घंटे में 140 लोगों की मौत

गाजा: भोजन की कतार में खड़े लोगों पर इजरायल ने बरसा दी मिसाइलें, 45 की मौत

Pakistan में रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका, 6 बोगियां पटरी से उतरीं

आज पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मिलेंगे ट्रंप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिहार: ट्रैक पर काम कर रहे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत
Next Article बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: सभी 26 आरोपियों पर लगा MCOCA
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी ऐसी शुभकामनाएं
national news Politics June 19, 2025
7 दिन बाद आज दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार
Entertainment national news June 19, 2025
लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग
national news June 19, 2025
भीषण युद्ध के बीच ईरान से भारतियों का पहला जत्था पहुंचा भारत
national news June 19, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?