By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया एक ओर बड़ा झटका
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया एक ओर बड़ा झटका
International News

ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया एक ओर बड़ा झटका

Nri Rashtriya
Last updated: March 1, 2025 4:44 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

मॉस्को (नेहा): एक तरफ वाशिंगटन ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की जोरदार बहस हो गई, जिसके बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को घर जाने को बोल दिया। वहीं, रूस ने अमेरिका से सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव गुरुवार को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में रखा गया लेकिन अमेरिका ने अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। विदित हो कि 12 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का सिलसिला बना हुआ है। इसके बाद वैश्विक मंचों पर अमेरिका ने रूस के खिलाफ एक भी टिप्पणी नहीं की है और न ही ऐसी किसी टिप्पणी का समर्थन किया है। इस्तांबुल में दोनों देशों के राजनयिकों ने दूतावासों की स्थिति को सामान्य बनाने पर वार्ता की है। आपसी संबंधों में तनाव आने से बीते वर्षों में दोनों ही देशों के दूतावासों में राजनयिकों की संख्या लगातार कम होती गई। लेकिन अब दोनों देश महसूस कर रहे हैं कि संबंधों को सामान्य बनाने के लिए दूतावासों की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाया जाना चाहिए।

रूस के विदेश मंत्रालय ने वार्ता को तत्वपरक बताया है। कहा, दोनों देश आर्थिक संबंधों को फिर से शुरू करने और दूतावासों की गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमत हैं। इन दोनों क्षेत्रों के लिए प्रक्रियागत तरीके से कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले रियाद में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बैठकर आपसी संबंधों को सामान्य बनाने का फैसला किया था। विदित हो कि फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने रूस से हवाई संपर्क खत्म कर दिया था, साथ ही तमाम तरह के आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंध लगा दिए थे। व्हाइट हाउस ने रूसी सरकारी मीडिया तास के रिपोर्टर को शुक्रवार को ओवल आफिस में प्रवेश नहीं करने दिया। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि रूसी सरकारी मीडिया एजेंसी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बैठक को कवर करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए रूसी सरकारी मीडिया इस बैठक का मीडिया कवरेज नहीं कर सकेगा।

Related Posts:

  • 15.30
    रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

ट्रंप ने टैरिफ विवाद के हल होने तक भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार

कराची में कपड़ा फैक्ट्री में आग, 8 लोग घायल

मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले NSA अजीत डोभाल

Italy गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रपति पुतिन इस महीने आएंगे भारत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देशभर में एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम
Next Article चमोली में बर्फ में दबे 22 मजदूरों की तलाश जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने टैरिफ विवाद के हल होने तक भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार
International News August 8, 2025
कराची में कपड़ा फैक्ट्री में आग, 8 लोग घायल
International News August 8, 2025
मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले NSA अजीत डोभाल
International News August 8, 2025
ट्रंप के टैरिफ का मिलेगा करारा जवाब! PM Modi करेंगे आज बड़ी बैठक
national news Politics August 8, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?