लंदन (नेहा): हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बैटमैन स्टार वैल किल्मर अब हमारे बीच नहीं रहे। 65 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली है। वैल किल्मर के दुनिया को अलविदा कहने की खबर उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने शेयर की। वैल किल्मर की बेटी मर्सिडीज किल्मर ने उनके निधन की जानकारी साझा की।
साथ ही उन्होंने बताया ‘साल 2014 में एक्टर को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि बाद में वो ठीक हो गए थे। वहीं अब निमोनिया की वजह से उनकी जान चली गई। उनका लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।’उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी को भी गहरा सदमा लगा है।


