कीव (नेहा): रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से युद्ध चल रहा है। एक तरफ जहां तुर्किये में रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता चल रही है। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन बमबारी की है। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस की ओर से किया गया यह सबसे बड़ा ड्रोन हमला है।
इस हमले में एक महिला की मौत हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि इस रूस ने 273 ड्रोन दागे थे। उनमें से 88 ड्रोन को मार गिराया गया। यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने ज्यादातर हमले के कीव के केंद्रीय क्षेत्र और द्निप्रोपेट्रोव्स्क और डोनेट्स्क क्षेत्रों में किया।