हाजीपुर (नेहा): भारत के द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर में शामिल होने के बाद चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने घर आए एक बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहरामच ग या। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर चकफरीद मधुरापुर निवासी बृजनंदन राय के पुत्र राजू कुमार थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी बिदुपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मिली जानकारी के अनुसार राजू कुमार जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल थे। बीते 17 मई को वह अपने घर चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
बताया गया कि बीते शुक्रवार की शाम अचानक सीने में दर्द होने लगा। घर के लोगों ने स्थानीय डॉक्टर से दिखाया। दर्द धीरे-धीरे तेज होते गया और उनकी मौत हो गई। राजू कुमार की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके मन का निधन बचपन में ही हो गया था। वह भाई में इकलौते हैं। घटना की जानकारी परिवार वालों के द्वारा विभाग को दी गई। बताया गया कि उनके परिवार में सात सदस्य सेना में कार्यरत है। घटना के संबंध में मृतक बीएसएफ जवान के बहनोई रविंद्र राय ने ताया कि राजू कुमार के चाचा का निधन हो गया था। श्राद्ध कर में शामिल होने के लिए वह जम्मू कश्मीर से बीते 17 मई को घर आए थे। पीके शुक्रवार की शाम अचानक सीने में तेज दर्द हुआ इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।