By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: लाखों मुसलमानों को सऊदी अरब ने इस्लाम के पवित्र शहर मक्का जाने से रोका
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > लाखों मुसलमानों को सऊदी अरब ने इस्लाम के पवित्र शहर मक्का जाने से रोका
International News

लाखों मुसलमानों को सऊदी अरब ने इस्लाम के पवित्र शहर मक्का जाने से रोका

Nri Rashtriya
Last updated: June 2, 2025 8:23 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): सऊदी अरब ने बिना हज परमिट के 2 लाख 69 हजार से अधिक लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। अधिकारियों ने रविवार, 1 जून 2025 को बताया कि उनका मकसद हज के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। सऊदी अरब की सरकार का कहना है कि बिना परमिट के मक्का आने वाले तीर्थयात्रियों की वजह से भीड़भाड़ बढ़ती है और इससे खतरे की स्थिति बनती है। पिछले साल गर्मी के मौसम में भी बड़ी संख्या में बिना परमिट हज करने आए श्रद्धालुओं की वजह से मौतें हुई थीं। ऐसे लोगों पर 5,000 डॉलर तक का जुर्माना और उन्हें सऊदी अरब से निर्वासित भी किया जा सकता है।

हज के नियमों के अनुसार, केवल वे लोग हज कर सकते हैं जिनके पास परमिट हो। इसमें सऊदी अरब के नागरिक और वहां के स्थायी निवासी भी शामिल हैं, भले ही वे पूरे साल मक्का में रहते हों। अधिकारियों ने हज नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 हजार से अधिक सऊदी नागरिकों पर जुर्माना लगाया है और लगभग 400 हज कंपनियों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मक्का में फिलहाल आधिकारिक तौर पर लगभग 14 लाख मुसलमान मौजूद हैं, और हज के दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है। हज, मक्का की सालाना इस्लामी तीर्थयात्रा है जिसमें कई धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। मुस्लिम धर्म के अनुसार, हर सक्षम व्यक्ति के लिए हज करना जरूरी होता है।

हाल के वर्षों में सऊदी अरब में बढ़ती गर्मी की वजह से हज यात्रा प्रभावित हुई है। तीर्थयात्री दिन में तेज धूप और गर्मी में खुले मैदानों में अनुष्ठान करते हैं, जिससे मुश्किलें बढ़ जाती हैं। हज के दौरान कभी-कभी भगदड़ जैसी घटनाएं भी होती हैं, क्योंकि 20 लाख से ज्यादा लोग लगभग पांच दिनों की इस यात्रा के लिए सऊदी अरब आते हैं। सऊदी सरकार ने हज के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए निगरानी और निरीक्षण के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। ड्रोन की मदद से आग बुझाने और भीड़ पर नजर रखने का काम किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।

Related Posts:

  • 39
    सऊदी अरब पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

जर्मनी में 2030 तक 35,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी फॉक्सवैगन

US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड के अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा पर लगाई रोक

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति बने ली जे-म्यंग

अमेरिका में खतरनाक फंगस से साथ 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार

बकरीद पर बड़ा फैसला: मुस्लिम देश मोरक्को ने पशु बलि पर लगाया प्रतिबंध

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चीन में कुदरत की विनाशलीला, बाढ़ से 27 घर और 16 पुल तबाह
Next Article Bihar: तेज प्रताप के समर्थन में उतरे आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Chinnaswamy Stampede: बेंगलुरु भगदड़ को याद कर भावुक हुए डीके शिवकुमार
national news Politics कर्नाटक June 5, 2025
जर्मनी में 2030 तक 35,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी फॉक्सवैगन
Bussiness News International News June 5, 2025
MP: रीवा में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
national news Sad News मध्य प्रदेश June 5, 2025
मशहूर फिल्म निर्माता विनोद छाबड़ा का 55 साल की उम्र में निधन
Entertainment national news Sad News June 5, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?