By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: रूस ने अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान को दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > रूस ने अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान को दी चेतावनी
International News

रूस ने अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान को दी चेतावनी

Nri Rashtriya
Last updated: July 13, 2025 6:50 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

सियोल (नेहा): रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान को नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सैन्य गठबंधन बनाने को लेकर चेतावनी दी है। शनिवार को नॉर्थ कोरिया के वोनसान शहर में देश के नेता किम जोंग उन से मुलाकात के दौरान लावरोव ने यह कड़ा बयान दिया। इस मुलाकात में दोनों देशों ने अपनी सैन्य और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बात की। लावरोव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का संदेश किम जोंग उन तक पहुंचाया। किम ने कहा कि उनका देश रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में हर कदम पर बिना शर्त समर्थन देगा।

किम ने कहा कि प्योंगयांग और मॉस्को ‘सभी रणनीतिक मुद्दों पर एक जैसी सोच रखते हैं, जो गठबंधन के स्तर के अनुरूप है।’ लावरोव ने दोनों देशों से ‘रणनीतिक और सामरिक सहयोग’ को और बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एकजुट कार्रवाई तेज करने की अपील की। बता दें कि हाल के सालों में रूस और उत्तर कोरिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं। उत्तर कोरिया रूस को यूक्रेन युद्ध में सैनिक और हथियार दे रहा है, जबकि बदले में रूस उसे सैन्य और आर्थिक मदद दे रहा है। इससे साउथ कोरिया, अमेरिका और अन्य देश चिंतित हैं।

साउथ कोरिया, अमेरिका और जापान को लगता है कि रूस उत्तर कोरिया को ऐसी तकनीक दे सकता है, जो उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को और खतरनाक बना सकती है। लावरोव ने उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री चोई सन हुई के साथ मुलाकात के बाद कहा, ‘अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान उत्तर कोरिया के आसपास सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि इन रिश्तों का इस्तेमाल किसी के खिलाफ, खासकर उत्तर कोरिया और रूस के खिलाफ, गठबंधन बनाने में न करें।’ बता दें कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के जवाब में अपने त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास बढ़ाए हैं।

शुक्रवार को अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने कोरियाई प्रायद्वीप के पास संयुक्त हवाई अभ्यास किया, जिसमें अमेरिका के न्यूक्लियर कैपेबल फाइटर जेट शामिल थे। नॉर्थ कोरिया इन अभ्यासों को आक्रमण की रिहर्सल मानता है और कहता है कि उसे अमेरिकी सैन्य खतरों से बचने के लिए परमाणु हथियार विकसित करने पड़ रहे हैं। लावरोव ने कहा, ‘उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विकसित करने के फैसले को हम समझते हैं। उनकी तकनीक उनके अपने वैज्ञानिकों का काम है।’ खास बात यह है कि बैठक वोनसान शहर में हुई, जहां उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक विशाल बीच रिजॉर्ट खोला है, जो 20,000 लोगों को ठहराने की क्षमता रखता है।

Related Posts:

  • 14
    किम और पुतिन के बीच हुए समझौते ने उड़ा दी अमेरिका…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

अमेरिकी वायु सेना का एफ-35 फाइटर जेट क्रैश

‘भारत पीछे नहीं हटा तो ट्रंप कड़ा रुख अपनाएंगे’

ताइवान के पूर्वोत्तर तट पर भूकंप से हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम जापान होंगे रवाना

पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन बोले- अमेरिकी टैरिफ भारत के लिए चेतावनी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Delhi: फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी सवार ने रौंदा, हालत गंभीर
Next Article अमरनाथ यात्रा दौरान 3 बसों की हुई भीषण टक्कर, 10 श्रद्धालु घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

अमेरिकी वायु सेना का एफ-35 फाइटर जेट क्रैश
International News August 28, 2025
‘भारत पीछे नहीं हटा तो ट्रंप कड़ा रुख अपनाएंगे’
International News national news Politics August 28, 2025
5 साल में 35 हजार से अधिक हत्याएं, हर दिन बलि चढ़ रही 20 महिलाएं
national news August 28, 2025
‘काला कानून वापस लो…’, दिल्ली में वकीलों की हड़ताल
national news दिल्ली August 28, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?