नई दिल्ली (नेहा): इंग्लैंड को भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट के बीच तगड़ा झटका लगा है। स्टार गेंदबाज क्रिस वोक्स सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में सीरीज का 5वां और आखिरी मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल से ठीक पहले वोक्स इस मैच के बाहर हो गए। दरसअल आखिरी टेस्ट के बीते दिन वोक्स चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने लंदन के ओवल टेस्ट के बचे हुए चार दिन के खेल से इस तेज गेंदबाज की अनुपलब्धता की पुष्टि कर दी है।
क्रिस वोक्स ने पहले दिन केएल राहुल को पवेलियन भेजा दिया। इसके बाद जब फील्डिंग के दौरान वह अपना कंधा चोटिल कर बैठे, जिस वजह से उन्हें अब पूरे मैच से ही बाहर होना पड़ा। भारत की पारी के 57वें ओवर में जैमी ओवरटन की गेंद पर करुण नायर ने ड्राइव लगाया. जिसे रोकने के लिए वोक्स दौड़े और इस दौरान वह अपने कंधे के बल गिरे। कंधे के बल गिरने से दर्द से करहाने लगे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वोक्स ने पहले दिन 14 ओवर फेंके, जिसमें 46 रन देकर एक विकेट लिया।
गस एटकिंसन ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद वोक्स के मैच से बाहर होने की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा कि वोक्स को काफी बुरी चोट लगी है और इस मैच में उन्हें आगे खेलते हुए देखकर वह जरूर हैरान रह जाएंगे। बेन स्टोक्स अपने 10 प्लेयर्स के साथ मुकाबला करेंगे। ऐसे में टीम इंडिया भी इस मौके का फायदा उठाना चाहेगी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। करुण नायर ने नॉटआउट फिफ्टी लगा दी है। वही वाशिंगटन सुंदर 19 रन रन पर नॉटआउट हैं। गट एटकिंसन और जॉश टंग ने दो- दो विकेट लिए।