वाशिंगटन (नेहा): अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित आर्मी बेस पर बुधवार को गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। यूएस आर्मी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गोलीबारी की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी में 5 सैनिकों की मौत होने खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक यूएस आर्मी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जॉर्जिया में अमेरिका के सबसे बड़े आर्मी बेस पर गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जार्जिया में फोर्ट स्टीवर्ट में यूएस आर्मी का सबसे बड़ा बेस है। आर्मी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंजेल टॉम्को ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद घायलों का अस्पताल भेजा गया। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। आर्मी उनकी तलाश में जुटी है।