सियोल (राघव): दक्षिण कोरिया की मिलिट्री में सैनिकों की संख्या पिछले छह सालों में 20% कम हो गई है, क्योंकि वहां पुरुषों की तादाद में भारी गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण दुनिया में सबसे कम जन्मदर का होना है, जो कि औसतन 0.75 पर है। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 20 साल के पुरुषों की संख्या 2019 से 2025 तक 30% घटकर 2 लाख 30 हजार हो गई है। 20 साल की उम्र में ज्यादातर पुरुष मिलिट्री सर्विस के लिए भर्ती होते हैं। अब सेना में अधिकारियों की भी कमी हो रही है और आगे चलकर ऑपरेशन्स में दिक्कतें आ सकती हैं।
सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद चू मी-ए को यह रिपोर्ट दी गई, जिनके कार्यालय ने इसे जारी किया है। दक्षिण कोरिया की सेना का आकार 2000 के दशक की शुरुआत से लगातार कम हो रहा है, जब इसमें लगभग 6 लाख 90 हजार सैनिक हुआ करते थे। 2010 के दशक के अंत में यह कमी तेज हुई और सेना में करीब 4 लाख 50 हजार सैनिक बचे हैं। वहीं, उत्तर कोरिया के पास 2022 में लगभग 12 लाख सक्रिय सैनिकों की सेना थी। दरअसल, दक्षिण कोरिया में 20 साल के पुरुषों की आबादी 2019 से 2025 के बीच 30% कम होकर 230,000 पर आ गई। 20 वर्ष की आयु ऐसी है जब ज्यादातर पुरुष शारीरिक परीक्षा पास करते हैं और मिलिट्री सर्विस के लिए भर्ती होते हैं।
दक्षिण कोरिया विश्व के सबसे तेजी से बूढ़े होने वाले देशों में शामिल है। 2024 में यहां की प्रजनन दर विश्व में सबसे कम 0.75 रही, जो दर्शाता है कि एक महिला को अपने प्रजनन काल में औसतन कितने बच्चे होने की उम्मीद है। साल 2020 में 51.8 मिलियन के साथ साउथ कोरिया की आबादी शिखर पर थी, जो 2072 तक घटकर 36.2 मिलियन हो सकती है। दक्षिण कोरिया का रक्षा बजट 2025 में 61 ट्रिलियन वॉन से अधिक है, जो उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था के आकार से भी बड़ा है। इसके बावजूद, मंत्रालय का कहना है कि देश की सेना 50,000 सैनिकों की कमी का सामना कर रही है। इसमें से लगभग 21 हजार नॉन-कमीशंड अफसरप रैंकों में हैं।