ताइपे (राघव): जन्म दर में लगातार गिरावट के चलते ताइवान सरकार ने सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत, ताइवान में बच्चा पैदा करने पर लगभग 6 लाख (6700 डॉलर) दिए जाएँगे। सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। जल्द ही कैबिनेट से मंज़ूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
ताइवान एचपीए के महानिदेशक शेन चिंग-फेन ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रस्तावित वृद्धि के तहत, दूसरे से छठे उपचार के लिए सब्सिडी को पहले चक्र के स्तर पर लाया जाएगा। ताइवान में ज़्यादातर मरीज़ों को कम से कम 2 चक्र पूरे करने होते हैं। यानी अब यहाँ बच्चा पैदा करने पर कम से कम 6700 डॉलर दिए जाएँगे।
वर्ष 2024 में ताइवान में लगभग 1 लाख 35 हज़ार बच्चों का जन्म हुआ, जो रिकॉर्ड निम्नतम है। ताइवान में पिछले 9 वर्षों से जन्म दर में लगातार गिरावट आ रही है। वर्ल्डमीटर के अनुसार, ताइवान की कुल जनसंख्या 2 करोड़ 30 लाख है। यहाँ की कुल जनसंख्या का 20 प्रतिशत 65 वर्ष से अधिक आयु का है। ताइवान की प्रजनन दर 0.85 है, जो चीन से भी कम है। यही कारण है कि ताइवान अपनी जनसंख्या बढ़ाने में लगा हुआ है। ताइवान में शादी की उम्र भी काफ़ी ज़्यादा है।