टोक्यो (नेहा): जापान में बीती रात लगातार 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। एक के बाद एक लगातार 2 बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। सभी अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है।
भूकंप का पहला झटका जापान के दक्षिण पूर्व में स्थित ताकानाबे में महसूस किया गया। स्थानीय समयानुसार, शनिवार की रात लगभग 21:13 बजे भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मैग्नीट्यूड थी। कुछ देर बाद 3.0 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका भी लगा, जिसका केंद्र नाजे में जमीन से 19 किलोमीटर नीचे था। जापान में आए भूकंप का असर इंडोनेशिया तक महसूस किया गया। इंडोनेशिया में भी 5.7 की मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया है।