नई दिल्ली (नेहा): पाकिस्तान में इन दिनों कुदरत का कहर जारी है। आतंकी देश अपने इतिहास में सबसे घातक मासूनी बारिश की मार झेल रहा है। जून के अंत से अब तक लगातार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,000 लोग घायल हुए हैं।
26 जून से अब तक बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मारे गए 657 लोगों में से 171 बच्चे और 94 महिलाएं थीं। सभी प्रांतों में, खैबर-पख्तूनख्वा (के-पी) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 390 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 288 पुरुष, 59 बच्चे और 43 महिलाएं शामिल हैं।