नई दिल्ली (नेहा): सोशल मीडिया में अमेरिका के ‘सबसे अच्छे’ जज माने जाने वाले जस्टिस फ्रैंक कैप्रियो का निधन हो गया। उन्होंने 88 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वह रोड आइलैंड के सेवानिवृत्त नगरपालिका के न्यायाधीश थे। वह सोशल मीडिया में काफी प्रसिद्ध थे। अक्सल उनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते थे। उन्हें एक संवेदनशील न्यायविद और ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ के मेजबान के रूप में सोशल मीडिया में प्रसिद्धि मिली। इसीलिए दुनियाभर में उनके चाहते वाले हैं।
बता दें कि जस्टिस फ्रैंक कैप्रियो को पिछले सप्ताह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही फेसबुक पर एक वीडियो साझा कर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें एक झटका लगा और वे दोबारा से अस्पताल में भर्ती हो गए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने लिए भगवान से प्रार्थना करने की भी अपील की थी। बता दें कि कैप्रियो के सभी शो उनके कोर्टरूम में फिल्माए जाते थे। इसमें उनके लोक-प्रिय हास्य और करुणा को देखा जा सकता था। उनके शो की तमाम वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं. जिन्हें अब तक 100 करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है।