नई दिल्ली (नेहा): उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का नाम सुनते ही दुनिया उनकी बेरहम छवि याद करती है. वही शख्स जिसने कभी अपने चाचा को तोप में बांधकर उड़ाने का आदेश दिया था और अपने ही देश में खौफ का माहौल बना दिया था। लेकिन इस बार दुनिया ने किम का एक बिल्कुल अलग चेहरा देखा। रूस के लिए यूक्रेन की जंग लड़ते हुए मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए किम जोंग उन पहली बार सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस से सैनिकों के पार्थिव शरीर जैसे ही विमान से उत्तर कोरिया लाए गए, वहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका स्वागत हुआ। इस दौरान किम खुद घुटनों पर बैठकर सैनिकों की तस्वीरों पर मेडल लगाते दिखे। कैमरे में कैद इस पल में उनकी आंखों से आंसू बहते नजर आए। दुनिया के सबसे निर्दयी माने जाने वाले नेता को इस रूप में देखकर वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया।