नई दिल्ली (नेहा): हनीमून हो या शादी का सालगिरह, घूमने फिरने के लिए कपल काफी सोचकर डेस्टिनेशन चुनते हैं। कुछ कपल तो प्राइवेट क्रूज बुक कर कुछ समय समुद्र के बीच एकांत में गुजारना पसंद करते हैं। हालांकि, एक अमेरिकी कंपनी है जो कुछ ऐसा करती है, जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। गौरतलब है कि इस क्रूज पर सवार लोग एक भी कपड़ा नहीं पहनते। अमेरिकी का ‘बेयर मेसेसिटीज’ नाम की कंपनी इस टूर को आयोजित करती है और इसका नाम दिया गया है ‘बिग न्यूड बोट’। लोग इस क्रूज पर सवार होकर मियामी, फ्लोरिडा समेत तमाम जगहों की सैर करते हैं। इसकी कीमत प्रति व्यक्ति 43 लाख रुपये हैं।
दरअसल, इस क्रूज का कांसेप्ट है कि लोग नेचुरल जिंदगी जिए। लोग बिना कपड़ों के खुली धूप में समय बिताते हैं। 11 दिनों तक अलग-अलग आइलैंड्स की सैर करते हैं। कंपनी की मानें तो बिना कपड़े का लोगों का घूमा सेक्सुअलिटी को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि कंफर्ट, कॉन्फिडेंस और ऑथेंटिसिटी के बारे में है। कंपनी के मुताबिक, लोग भले ही कपड़े नहीं पहनते लेकिन सम्मान धारण करते हैं।
बता दें कि इस क्रूज पर यात्रियों को आलीशान सुविधाएं दी जाती है। क्रूज में 2300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम है। क्रूज पर 16 रेस्टोरेंट, 14 बार, बॉलिंग लेन्स, कसीनो, स्पा और गार्डन विला तक है। वहीं, दुनिया भर के व्यंजन यहां मिलते हैं।
सबसे दिलचस्प बात है कि लोग खुलेआम न्यूड क्रूज पर मस्ती नहीं कर सकते। क्रूज पर सैर करने के कड़े नियम-कायदे हैं। दरअसल, यात्रियों को डायनिंग हॉल में कपड़े पहनना अनिवार्य है। कैप्टन के रिसेप्शन पर बिना कपड़े के यात्री नहीं जा सकते। कल्चरल परफॉर्मेंस के दौरान या किसी पोर्ट (बंदरगाह) पर जहाज के रुकने पर भी कपड़े पहनना अनिवार्य है।