नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा निकल गए नए नोटिफिकेशन के बाद से लगातार छठे दिन भी जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल जारी है। वकीलों के संगठन नए नोटिफिकेशन को आपराधिक कानून की न्याय व्यवस्था के खिलाफ बता रहे हैं तो दूसरी तरफ जिला अदालत में पहुंच रहे हजारों आम आदमी को सिर्फ तारीख पे तारीख ही मिल रही है।
नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में भी आज बाकी अदालतों की तरह काम ठप है। कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार को बंद रखा गया है जहां पर सैकड़ो की संख्या में अपनी तारीख पर आए आम वकील हैरान परेशान खड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ उपराज्यपाल के नोटिफिकेशन के खिलाफ मोर्चा खुले हुए वकीलों का संगठन धरने से लेकर प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत ने नई दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से बात की। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास पाठक ने बताया कि, ‘हमारी दिल्ली के सीएम, गृहमंत्री, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक हुई। उपराज्यपाल हमारी बात सुनने की जगह हमारे खिलाफ पुलिस की ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। कल LG हाउस का घेराव करेंगे और हमारी बात नहीं सुनी गई तो दिल्ली भर के सभी वकील इंडिया गेट पर धरने पर बैठेंगे। हाल ही में दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में 6 पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जिन्होंने कई लोगों को फर्जी मुकदमे में फसाया था। पुलिस तो चाहती ही नहीं है कि आम आदमी अदालत तक पहुंचे न्याय के लिए।’