नई दिल्ली(लक्ष्मी): कीव में रूस की ओर से किए गए ताजा हमले में यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधिमंडल भवन को भारी नुकसान हुआ है।
रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों की बौछार कर दी, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। वहीं, प्रतिनिधिमंडल भवन पर हुए हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राजदूत कैटरीना माथेरनोवा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शांति प्रयासों के प्रति मास्को का सच्चा जवाब बताया। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि वह इस हमले से भयभीत हैं और उन्होंने यूक्रेनी लोगों और यूरोपीय संघ के कर्मचारियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
संघ डरेगा नहीं। रूस की आक्रामकता यूक्रेन और उसके लोगों के साथ खड़े होने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।” यूरोपीय विस्तार आयुक्त मार्टा कोस ने भी हमले के लिए रूस की आलोचना की और यूरोपीय संघ के कर्मचारियों और यूक्रेनवासियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।