By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: फिच ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > Breaking News > फिच ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया
Breaking NewsInternational Newsnational newsPolitics

फिच ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया

Nri Rashtriya
Last updated: September 11, 2025 6:17 am
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली (नेहा): फिच रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर दी है। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। पहले यह अनुमान 6.5% था। फिच ने यह बदलाव जून तिमाही में हुई अच्छी बढ़ोतरी और देश में मांग बढ़ने के कारण किया है। ऐसा करने वाली यह पहली ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी है। यह ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका से तनाव के बीच भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर अपने यहां टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया है। भारत की रफ्तार पर तो अब तक इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

ट्रंप ने हाल में भारत को ‘डेड इकॉनमी’ कहकर भी न‍िशाना साधा था। फ‍िच के अनुमानों में यह बढ़ोतरी उन्‍हें करारा जवाब है। इसके पहले हाल में S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘BBB-‘ से बढ़ाकर ‘BBB’ कर दिया था। यह लगभग 18 सालों के बाद भारत की रेटिंग में पहला सुधार था। फिच रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इस साल की शुरुआत में जनवरी से मार्च के बीच जीडीपी वृद्धि दर 7.4% थी। अप्रैल से जून के बीच यह बढ़कर 7.8% हो गई। यह उनकी पिछली भविष्यवाणी से काफी बेहतर है। जून में उन्होंने 6.7% की ग्रोथ का अनुमान लगाया था।

फिच रेटिंग्स ने आगे कहा कि अप्रैल-जून के नतीजों को देखते हुए उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। यह वित्त वर्ष मार्च 2026 में खत्म होगा। फिच रेटिंग्स का मानना है कि भारत में घरेलू मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। लोगों की आमदनी बढ़ रही है। इससे वे ज्यादा खर्च कर रहे हैं। साथ ही, कंपनियां भी निवेश कर रही हैं। हालांकि, फिच रेटिंग्स का यह भी कहना है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाएगी। इसलिए, उसका अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि दर 6.3% रहेगी। उसका मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अभी अपनी पूरी क्षमता से थोड़ा ऊपर चल रही है। इसलिए 2027-28 में ग्रोथ रेट घटकर 6.2% रह जाएगा।

वित्त मंत्रालय की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, इस वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ 6.3% से 6.8% के बीच रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), एशियाई विकास बैंक (ADB) और एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी दर 6.5% रहने का अनुमान है। मूडीज रेटिंग्स का अनुमान है कि 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3% की दर से बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) और विश्व बैंक का अनुमान है कि जीडीपी ग्रोथ 6.4% और 6.3% रहेगी।

फिच रेटिंग्स का मानना है कि इस साल मानसून अच्छा रहेगा और अनाज का भंडार भी भरा हुआ है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ेंगी। उसका अनुमान है कि 2025 के अंत तक महंगाई दर सिर्फ 3.2% और 2026 के अंत तक 4.1% तक ही बढ़ेगी। फिच रेटिंग्स ने यह भी कहा है कि उसे उम्मीद है कि आरबीआई इस साल के अंत तक रेपो दर में 0.25% की कटौती करेगा। रेपो दर 2026 के अंत तक इसी स्तर पर रहेगी। उसका मानना है कि आरबीआई 2027 में दरें बढ़ाना शुरू कर देगा।

Related Posts:

  • 37
    अमेरिकी GDP में 3 साल बाद आई गिरावट, 2025 की पहली…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

ICC का ऐतिहासिक फैसला… वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया ये बड़ा ऐलान

हे भगवान! चॉकलेट ने ली 7 महीने की बच्ची की जान

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को 27 साल जेल की सजा

दिल्ली को ₹3000 करोड़ का तोहफा

जब गलती से प्रेग्नेंट हो गई फेमस एक्ट्रेस

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एशिया कप: भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया
Next Article नेपाल में हिंसा की नई लहर : जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना ने की फायरिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ICC का ऐतिहासिक फैसला… वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया ये बड़ा ऐलान
Breaking News Cricket News india national news sports news September 12, 2025
हे भगवान! चॉकलेट ने ली 7 महीने की बच्ची की जान
Breaking News national news September 12, 2025
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को 27 साल जेल की सजा
Breaking News International News September 12, 2025
दिल्ली को ₹3000 करोड़ का तोहफा
Breaking News india national news Politics दिल्ली September 12, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?