नई दिल्ली (नेहा): यूटा वैली विश्वविद्यालय मेंरूढ़िवादी कार्यकर्ता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या के बाद लगातार जांच जारी है। किर्क की हत्या करने वाला आरोपी अभी तक फरार है। वहीं, FBI ने आरोपी को पकड़ने में मदद करने वाले को 100,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार को इस हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारियों ने एक पीसी के दौरान चार्ली किर्क की घातक गोलीबारी के संदिग्ध का एक वीडियो दिखाया।
संदिग्ध इमारत के ऊपरी बाएं कोने में लेटा हुआ था। इसके बाद वह इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से के पीछे से भागते हुए फिर दूसरे कोने में चला गया। यहां पर वह नीचे गिर गया। मामले में अभी तक की जांच को लेकर अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने हथेली के निशान, बांह के निशान और एक जूते के निशान छोड़े हैं। इससी मददे से पीछे छोड़े गए कुछ धब्बों से डीएनए साक्ष्य एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि, यह पता चला है कि संदिग्ध ने कॉनवर्स टेनिस जूते पहने हुए थे। वीडियो शेयर करते हुए अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने काली पैंट और काली टी-शर्ट पहनी हुई है और सफेद जूते के तले से लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति के इमारत से कूदने के बाद वह घास वाले क्षेत्र में था। अधिकारियों ने बताया कि जांच में पारदर्शिता लाने के लिए विवरण को जनता के सामने साझा किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 1,00,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा।