काहिरा (नेहा): कतर पर हवाई हमले के बाद अब इजरायल मिस्र की राजधानी काहिरा में हमास नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है। मिस्र के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से मिडिल ईस्ट आई ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। मिस्री अधिकारियों ने इजरायल को चेतावनी दी है कि किसी भी हमले का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा ने बताया कि खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि इजरायल कुछ समय से काहिरा में हमास नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा है। इजरायल ने इसी सप्ताह कतर की राजधानी दोहा में हमास नेतृत्व को निशाना बनाते हुए आवासीय इमारतों पर 12 हवाई हमले किए थे।
इजरायल के हमले के बाद अरब देशों में गुस्सा है और उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस धमकी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल अन्य देशों में हमास नेताओं को निशाना बनाएगा। सुरक्षा सूत्रे ने कहा, ‘मिस्र की धरती पर हमास नेताओं की हत्या के किसी भी प्रयास को मिस्र अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानेगा और इसे इजरायल द्वारा युद्ध की घोषणा माना जाएगा, जिसका जवाब देने में हम संकोच नहीं करेंगे।’ हालांकि, यह आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं है कि हमास के प्रमुख नेता मिस्र में रहे हैं। सुरक्षा सू्त्र ने MEE को बताया कि कई लोग गाजा युद्ध से वर्षों पहले से मिस्र में रह रहे हैं। सुरक्षा कारणों से उनकी पहचान गुप्त रखी गई है।
इस बीच मिस्र के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने MEE को बताया कि दोहा में इजरायल के हमले में मिस्र का हवाई क्षेत्र शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि दोहा हमले में शामिल किसी भी इजरायल विमान ने मिस्र के हवाई क्षेत्र को पार नहीं किया। अधिकारी ने कहा, ‘इजरायल की सीमा से लगे मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में चीनी वायु रक्षा प्रणाली तैनात है, जिससे किसी भी विमान का बिना मंजूरी लिए या पता लगे बिना गुजरना असंभव है।’