नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका जाने वाले डॉक्टरों को नए एच-1बी वीजा आवेदन पर एक लाख डालर शुल्क से छूट मिल सकती है। वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय हित को देखते हुए कुछ मामलों में वीजा शुल्क से छूट दी जा सकती है।
एच-1बी वीजा कार्यक्रम उन अस्पतालों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जो दूरदराज के इलाकों में काम करने के लिए प्रशिक्षित विदेशी डाक्टरों पर निर्भर हैं। कई स्वास्थ्य प्रणालियां रेजिडेंट डाक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को लाने के लिए वीजा पर निर्भर करती हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां प्रशिक्षित अमेरिकी पेशेवर आकर्षित नहीं होते हैं।


