नई दिल्ली (नेहा): पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब गुरुवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में हुई जब एक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इसके कारण वाहन एक गड्ढे में जा गिरा। यह वाहन झोब जिले से डेरा इस्माइल खान जा रहा था। बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से सात शवों को बरामद किया गया है। इसमें पांच महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। वहीं, इस हादसे में घायल तीन लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे।