नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। सोमवार को दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा की है। वेलफेयर बोर्ड में कम्युनिटी के प्रतिनिधि और कार्यकारी सदस्य दोनों शामिल होंगे। इस बोर्ड के जरिए उनकी समस्याओं को समझकर उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नेशनल ट्रांसजेंडर अवॉर्ड्स 2025 कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर अखाड़ा ने किया था। कार्यक्रम की थीम ‘अर्धनारीश्वर’ थी। ट्रांसजेंडर्स को समाज में समान अवसर प्राप्त करने और अपने अधिकारों का संरक्षण करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्धनारीश्वर का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि स्त्री और पुरुष दोनों के बिना संपूर्णता संभव नहीं है। इस संतुलन और सामंजस्य में मानवता का वास्तविक स्वरूप छिपा है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बनाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, विधायक शिखा राय सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
सीएम ने कहा, ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों को सुरक्षित रखने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए कई कदम उठा रही है। इन कदमों से ट्रांसजेंडर्स को समाज में समान अवसर प्राप्त करने और अपने अधिकारों का संरक्षण करने में मदद मिलेगी। सरकार ट्रांसजेंडर्स को समाज में सशक्त बनाने के लिए भी काम कर रही है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।