गोंडा (नेहा): यूपी में बीजेपी के सीनियर नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में मंच पर मुंह के बल गिर पड़े। हालांकि फुर्ती दिखाते हुए वे तुरंत संभल गए और मुस्कुराते हुए खड़े हो गए। दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को 69वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान एक कार्यक्रम में मंच पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। उनके पास मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा दिया और गिरने से बचाने की पूरी कोशिश भी की।
दरअसल, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा गोंडा जिले के नंदनी नगर में आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्र कथा महोत्सव के लिए संत रितेश्वर महाराज को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि कल कथा समापन के दिन 8 जनवरी को बृजभूषण शरण सिंह का 69 वां जन्मदिन था। कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा था। भारी संख्या में भीड़ भी इक्कठा थी। इसी दौरान बृजभूषण शरण सिंह मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे और बैलेंस बिगड़ने से वो स्टेज पर गिर गए। हालांकि उन्होंने तुरंत अपने को संभालते हुए खड़े हो कर मुस्कराने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


