मुंबई (नेहा): बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, लेकिन अगले कुछ दिन तक आप उनके पोस्ट नहीं देख पाएंगे। क्योंकि वो खुद को सोशल मीडिया से दूर करने जा रहे हैं। वो ‘डिजिटल डिटॉक्स’ करने जा रहे हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस के जरिए इसकी जानकारी दी है और ऐसा करने के लिए भगवान से शक्ति भी मांगी है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा, ‘एक हफ्ते का डिजिटल डिटॉक्स! कोई फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं! कोई डीएम नहीं! कोई पोस्ट नहीं! ईश्वर मुझे इससे दूर रहने की शक्ति दें!’
करण जौहर ने पहली बार सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला नहीं किया है। वो पिछले साल जुलाई में भी इससे दूर जा चुके हैं। उन्होंने तब इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘क्या इंस्टाग्राम पर सिर्फ बुरी खबरें देखकर बाकी सब भी परेशान हो रहे हैं? मैंने सच में डिजिटल डिटॉक्स के बारे में सोचा है!’


