नई दिल्ली (नेहा): पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस्लामाबाद के लोगों ने भूकंप के हल्के ढकटे महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को भारतीय मानक समयानुसार 01:59 बजे पाकिस्तान में भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिएक्टल स्केल पर 4.5 रही। भूकंप की गहराई पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।
दरअसल, भूकंप के बारे में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक ‘X’ पोस्ट में जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि शनिवार तड़के 01:59 IST (भारतीय मानक समय) पर आए भूकंप की तीव्रता 4.5 थी. भूकंपक का केंद्र पाकिस्तान में ही जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद तत्काल किसी नुकसान या हताहत की कोई जानकारी नहीं मिली है।