ओटावा (पायल): कनाडा में एडमोंटन पुलिस ने एक 21 वर्षीय पंजाबी युवक को जबरन वसूली और गोलीबारी के आरोप में हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है, जो दिसंबर 2023 में एडमोंटन में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद भारत भाग गया था, लेकिन कनाडा लौटने पर उसे एडमोंटन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी डैरेन गॉर्डन के अनुसार, पुलिस ने उस पर गोलीबारी और हथियार रखने का आरोप लगाया था और उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था। पुलिस का आरोप है कि उसने दिसंबर 2023 के अंत में एडमोंटन, शेरवुड पार्क और विन्निपेग में तीन गोलीबारी की। इसके बाद वह भाग गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने गोलीबारी और फिरौती की घटनाओं के सिलसिले में अब तक आठ में से सात संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।