By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: वाशिंगटन में अपने नाम पर एक बड़ा दरवाजा बनवाएंगे ट्रंप
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > वाशिंगटन में अपने नाम पर एक बड़ा दरवाजा बनवाएंगे ट्रंप
International News

वाशिंगटन में अपने नाम पर एक बड़ा दरवाजा बनवाएंगे ट्रंप

Nri Rashtriya
Last updated: October 18, 2025 5:56 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी वॉशिंगटन में अपनी एक खास पहचान छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए वह लिंकन स्मारक के पास एक पेरिस की तरह एक विशाल दरवाजा बनवाना चाहते हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान बुधवार को इस योजना का खुलासा किया। यह रात्रिभोज उन अमीर व्यापारियों के लिए था, जिन्होंने व्हाइट हाउस में 250 मिलियन डॉलर की लागत से एक भव्य हॉल (बॉलरूम) बनवाने के लिए पैसा दान किया है। हालांकि,ट्रंप ने दरवाजा बनाने की लागत का कोई जिक्र नहीं किया।

ट्रंप ने कहा, ‘यह वाकई बहुत खूबसूरत होने वाला है’। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह शानदार होगा’। कई राष्ट्रपति और उनके परिवार अपने कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में कोई खास बदलाव करके अपनी पहचान छोड़ने की कोशिश करते रहे हैं। ट्रंप भी ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही कुछ डिजाइन और निर्माण से जुड़े कार्यों में बदलाव किए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव रोज गार्डन को पक्के पत्थर से ढका हुआ आंगन बनाना है।

लेकिन यह दरवाजा केवल व्हाइट हाउस तक सीमित नहीं है। यह ट्रंप को वॉशिंगटन में एक और स्थायी स्मारक बनवाने का मौका देगा, जो स्मारकों के लिए मशहूर शहर है। यह योजना ट्रंप के उस पुराने विचार से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह शहर की पुरानी चीजों जैसे घास, टूटे-फूटे साइन बोर्ड और सड़कों के बीच की जगहों को नया बनाना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि ट्रंप को फ्रांस से मिलती है।

ट्रंप ने जो विशाल दरवाजा बनाने का प्रस्ताव रखा है, वह पेरिसके मशहूर आर्क डी ट्रायंफ से काफी हद तक मिलता-जुलता होगा। आर्क डी ट्रायंफ पेरिस की प्रसिद्ध सड़क चैंप्स-एलीसीज के अंत में स्थित है। यह स्मारक उन सैनिकों की याद में बनाया गया था, जिन्होंने फ्रांस की क्रांति और नेपोलियन के युद्ध में लड़ाई लड़ी थी।

इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन में अमेरिकी सेना के 250वें स्थापना दिवस के मौके पर एक सैन्य परेड का आयोजन किया गया था। ट्रंप को इस परेड की प्रेरणा तब मिली थी, जब करीब आठ साल पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पेरिस में ऐसी ही एक भव्य परेड देखी थी।

व्हाइट हाउस को जब इस दरवाजे के बारे में जानकारी के लिए ईमेल भेजा गया, जिसमें पूछा गया था कि यह कब तक बनकर तैयार हो सकता है, तो व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। बाद में ट्रंपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस परियोजना पर हैरिसन डिजाइन नाम की एक स्थानीय कंपनी काम कर रही है। हालांकि, इस कंपनी ने भी गुरुवार को भेजे ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।

Related Posts:

  • 3
    राष्ट्रपति भवन के अशोक और दरबार हॉल के बदले गए नाम
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, रोकी गईं सभी फ्लाइट्स

जिनपिंग ने अपने करीबी जनरल को पद से हटाया

पाकिस्‍तान की अफगानिस्‍तान पर एयरस्‍ट्राइक, 3 क्रिकेटरों की मौत

केन्या में अफरा-तफरी! पूर्व पीएम ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह में भगदड़, 18 घायल

मोजाम्बिक के बेइरा बंदरगाह पर समंदर में नाव हादसा: 3 भारतीय नाविकों की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धनतेरस आज, इतने बजे शुरू होगा मुहूर्त… निपटा लें सारे काम
Next Article RSS से जुड़ाव बना पंचायत अधिकारी की परेशानी, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

दंगल गर्ल बनी दुल्हन! जायरा वसीम ने रचाई शादी, तस्वीरें देख फैंस बोले- वाह!
Entertainment national news October 18, 2025
चुनावी जोश पर छाया मातम: भाजपा किसान मोर्चा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत
national news Politics Sad News October 18, 2025
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी मुस्तैद, DM और CMO रहेंगे 24 घंटे अलर्ट
national news October 18, 2025
इंदौर में आग ने ली मासूम की जान, कई लोगों की हालत गंभीर
national news October 18, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?