पेरिस (पायल): पेरिस के प्रसिद्ध लौवर संग्रहालय से शाही गहनों की चोरी के मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस के कानूनी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
जिस संबंध में उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने ये गिरफ्तारियां शनिवार शाम को कीं। बता दे कि हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति हवाई अड्डे से देश छोड़ने की तैयारी कर रहा था। फ्रांसीसी मीडिया ‘बीएफएमटीवी’ और ‘ले पेरिसियन’ अखबार ने पहले खबर दी थी कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी अनुसार पेरिस के कानूनी अधिकारी लार्रे बेकुआ ने गिरफ्तारियों की संख्या की पुष्टि नहीं की, साथ ही यह भी नहीं बताया कि गहने बरामद हुए या नहीं।
पिछले रविवार की सुबह, चोरों ने आठ मिनट से भी कम समय में 10.2 मिलियन डॉलर के आभूषण चुरा लिए। फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि चोरों ने संग्रहालय की खिड़की तोड़ दी और फ्रांसीसी शाही गहने चुरा लिए।


