नई दिल्ली (नेहा): फिलीपींस अभी भूकंप के झटकों से उबरा भी नहीं था कि टाइफून कलामागी ने दस्तक दे दी है। दक्षिणी चीन सागर में आए इस चक्रवाती तूफान ने कई जिंदगियों को निगल लिया है। इस आपदा में 66 लोगों की जान चली गई और 26 से अधिक लोग घायल हैं।
इस चक्रवाती तूफान ने सेंट्रल फिलीपींस में भारी तबाही मचाई है। खराब मौसम और तूफान में हवाएं इतनी तेज थीं कि आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए जा रहा हेलीकॉप्टर भी क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
टाइफून कलामागी के दौरान 130-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। समुद्र का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लहरों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बाढ़ के पानी में 49 लोग बह गए हैं।


