ताइपे (पायल): ताइवान पर सैन्य दबाव बनाने की कोशिश में चीन की उकसावे वाली गतिविधियां जारी हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि सुबह 6 बजे तक 8 चीनी सैन्य विमान और 3 युद्धपोतों को परिचालन करते देखा गया। जिस संबंध में मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि इनमें से एक विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और द्वीप के उत्तरी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।
बता दे कि कल भी 6 चीनी जहाज और 7 नौकाएं देखी गईं, जिनमें से दो ने मध्य रेखा का उल्लंघन किया। ताइवान जलडमरूमध्य में यह मध्य रेखा चीन और ताइवान के बीच अनौपचारिक सीमा के रूप में कार्य करती है, लेकिन बीजिंग ने हाल के वर्षों में इसका बार-बार उल्लंघन कर रहा है। ये कार्रवाइयां स्वशासित द्वीप पर दबाव बनाने के बीजिंग के अभियान का हिस्सा हैं।
जिस दोरान ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने स्थिति पर बारीकी से नजर रखी हुई है और जवाबी कदम उठाए जा रहे हैं। ताइवान ने बार-बार कहा है कि इस तरह की सैन्य कार्रवाइयां क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और चीन के बढ़ते आक्रामक रुख को दर्शाती हैं।


