पटना (नेहा): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की रात प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के लिए दो बुरी खबरें आईं। पहली करारी हार और दूसरी एक उम्मीदवार की मौत। बिहार के भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज के उम्मीदवार को 31 अक्टूबर के दिन दिल का दौरा पड़ा और नतीजों की रात 14 नवंबर को उनकी मौत हो गई। 10 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
तरारी सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह थे। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दिन ही उन्हें तरारी में हार्ट अटैक आया। इसके बाद समर्थक और परिवार वाले उन्हें तेजी से पटना के अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज शुरू हुआ। लेकिन 10 दिन के इलाज के दौरान चंद्रशेखर सिंह की तबीयत बिगड़ती चली गई और कल यानी 14 नवंबर की रात उनके परिवार के लिए दुखद तारीख बन गई।
अचानक बिगड़ी तबीयत के चंद्रशेखर सिंह चुनाव प्रचार से भी दूर रहे थे। तरारी विधानसभा सीट पर पहले फेज में ही वोटिंग हुई थी। लेकिन इसी बीच अचानक उनकी मौत से समर्थकों के साथ विरोधी और तरारी सीट से जीते विशाल प्रशांत भी दुखी हैं। जन सुराज के नेताओं ने चंद्रशेखर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।


