मुंबई (पायल): सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 24 जनवरी 2026 को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन लगभग ₹30-32 करोड़ (नेट) की शानदार कमाई के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
मेकर्स द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹32 करोड़ के ऊपर का कारोबार किया है। इसने बॉर्डर का लाइफटाइम इंडियन कलेक्शन का आधे से ज्यादा कमा लिया है। 29 साल पहले बॉर्डर ने ₹39 करोड़ कमाए थे। खैर, शुक्रवार को बॉर्डर 2 ने इतनी तगड़ी कमाई की है। ऐसे में उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को भी फिल्म दमदार कमाई कर सकती है।अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ अभिनीत यह फिल्म देशभक्ति और पुरानी ‘बॉर्डर’ की यादों के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
मजबूत शुरुआत और पॉजिटिव रिव्यू के कारण, फिल्म के वीकेंड पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। यह फिल्म 2025-26 के सबसे बड़े ओपनिंग डे के रिकॉर्ड्स के करीब है। सनी देओल की यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।


