कांगो (नेहा): अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक खदान में पुल ढहने के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पुल ढहने का हादसा दक्षिण-पूर्वी कांगो में शनिवार को हुआ है। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने मृतकों की संख्या 32 बताई है लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कहा गया कि कम से कम 40 लोगों की जान गई है।
ये हादसा तांबा और कोबाल्ट खदान में अत्यधिक भीड़ के कारण एक पुल ढहने के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान का पुल शनिवार को ढह गया। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने बताया- “भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए।”


