By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: कनाडा कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का बयान, देश में सुरक्षा पर जताया भरोसा
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > Canada News > कनाडा कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का बयान, देश में सुरक्षा पर जताया भरोसा
Canada NewsindiaInternational Newsnational news

कनाडा कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का बयान, देश में सुरक्षा पर जताया भरोसा

Nri Rashtriya
Last updated: November 27, 2025 9:17 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई (पायल): 26 नवंबर को कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल ने वहां मौजूद मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान कपिल से उनके कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर तीन बार हुई फायरिंग को लेकर सवाल किया गया।

कपिल पहली बार कैप्स कैफे फायरिंग पर बात करते दिखे। उन्होंने जवाब में कहा- ‘तो ये घटना कनाडा में हुई। तीन बार वहां फायरिंग हुई। मुझे लगता है कि वहां के जो रूल्स हैं, पुलिस के पास इतनी पावर नहीं है कि वो उस चीज को कंट्रोल कर सके। लेकिन उसके बाद जो हमारा केस हुआ, ये केस फेडरल में चला गया। जैसे हमारी सेंट्रल गवर्नमेंट होती है, वैसे ही कनाडा में पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई।

ऊपर वाला जो करता है, उसके पीछे की कहानी हम समझ नहीं पाते हैं। मुझे बहुत सारे लोगों के फोन आए, उन्होंने मुझसे कहा कि कनाडा में बहुत कुछ चल रहा था। लेकिन आपके कैफे पर फायरिंग हुई, उसकी खबरें बनीं तो अब वहां के लॉ एंड ऑर्डर और पुलिस में सुधार हुआ है।’

कपिल आगे कहते हैं- ‘मैं कभी मुंबई या अपने देश में असुरक्षित महसूस नहीं करता हूं। हमारी मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं है। वहां पर जितनी बार गोली चली, उसके बाद हमारे कैफे में और बड़ी ओपनिंग लगी। ऊपर वाला साथ है तो ठीक है। हर हर महादेव।’

बता दें कि पिछले महीने कपिल के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई थी। यह तीसरा बार था, जब कपिल के कैफे को निशाना बनाया गया। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

फायरिंग के बाद लारेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उसने अपने पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें। गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

Related Posts:

  • 31
    कैफे पर हुई फायरिंग के बाद पहली बार Kapil Sharma का…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट की हार से शर्मिंदा कप्तान ऋषभ पंत, फैन्स से मांगी माफी

फ्रांस में उड़ान भरती भारतीय एयरफोर्स, गरुड़ ने दिखाई जबरदस्त ताकत

खेल का महाकुंभ: WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, 277 दावेदार मैदान में!

कर्नाटक: कुर्सी की कीमत समझना जरूरी- डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

दिल्ली पुलिस को मिले 291 नए जवान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खेल का महाकुंभ: WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, 277 दावेदार मैदान में!
Next Article फ्रांस में उड़ान भरती भारतीय एयरफोर्स, गरुड़ ने दिखाई जबरदस्त ताकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट की हार से शर्मिंदा कप्तान ऋषभ पंत, फैन्स से मांगी माफी
national news sports news November 27, 2025
फ्रांस में उड़ान भरती भारतीय एयरफोर्स, गरुड़ ने दिखाई जबरदस्त ताकत
International News national news November 27, 2025
खेल का महाकुंभ: WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, 277 दावेदार मैदान में!
national news sports news November 27, 2025
कर्नाटक: कुर्सी की कीमत समझना जरूरी- डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
national news कर्नाटक November 27, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?