By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: यूरोप ने रूसी गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाई
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > यूरोप ने रूसी गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाई
International News

यूरोप ने रूसी गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाई

Nri Rashtriya
Last updated: December 4, 2025 4:58 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): यूरोप की सबसे बड़ी ऊर्जा निर्भरता का बुधवार को यूरोपीय आयोग (EC) के फैसले से अंत हो गया है। आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने घोषणा की कि महाद्वीप ने औपचारिक रूप से रूसी जीवाश्म ईंधन के आयात को बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला यूरोपीय संघ (EU), यूरोपीय संसद और परिषद द्वारा बुधवार को राजनीतिक समझौते के तहत लिया गया। EU ने 2027 अंत तक आयात चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने पर सहमति जताई है।

EU की सरकारों और यूरोपीय संसद के प्रतिनिधियों ने बुधवार को EC द्वारा जून में रखे गए प्रस्तावों पर एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यूरोपीय संघ के पूर्व शीर्ष गैस आपूर्तिकर्ता से गैस की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का आयात 2026 के अंत तक और पाइपलाइन गैस का आयात सितंबर 2027 के अंत तक चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा।

उर्सुला ने बयान में कहा, “आज, हम रूस से यूरोप की पूर्ण ऊर्जा स्वतंत्रता के युग में प्रवेश कर रहे हैं। हम इन आयातों को स्थायी रूप से रोक रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन के युद्ध कोष को कम करके, हम यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाते हैं और इस क्षेत्र के लिए नई ऊर्जा साझेदारियों और अवसरों पर अपनी नजरें गड़ाए हैं।” उन्होंने कहा कि LNG प्रतिबंध 25 अप्रैल, 2026 और पाइपलाइन गैस प्रतिबंध 17 जून, 2026 से लागू होगा।

अक्टूबर तक रूस ने EU के गैस आयात का 12 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त किया था, जो 2022 में यूक्रेन पर हमला होने से पहले 45 प्रतिशत था। यूक्रेन हमले के बाद आयात पहले ही काफी घट गया। हालांकि, हंगरी, फ्रांस और बेल्जियम उन देशों में शामिल है, जो अभी भी आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं। इस राजनीतिक समझौते में पहले से मौजूद सीमा शुल्क नियंत्रण, निगरानी ढांचा, धोखाधड़ी के विरुद्ध मजबूत सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं।

Related Posts:

  • img_1754-1.jpg
    भारत-भूटान: स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी की नई ऊँचाइयाँ
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

व्हाइट हाउस का बड़ा बदलाव: ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ का बदला नाम

अमेरिका में बड़ा टला हमला! पाकिस्तानी छात्र गोला-बारूद साथ गिरफ्तार

अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-16

यूक्रेन पर बड़ी कूटनीति: अमेरिका-रूस बातचीत को मिला ‘रचनात्मक’ दर्जा

भारत-कनाडा व्यापार समझौता: दोनों देशों की जनता को बड़ा फायदा- पटनायक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फिर पैपराजी पर भड़के सनी देओल
Next Article दिल्ली के ‘राज निवास’ का नाम बदला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Entertainment national news December 4, 2025
दिल्ली के ‘राज निवास’ का नाम बदला
national news December 4, 2025
फिर पैपराजी पर भड़के सनी देओल
Entertainment national news December 4, 2025
अफ़ीम की तस्करी हुई नाकाम, CBN ने किया बाइक सवार को गिरफ्तार
national news December 4, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?