नई दिल्ली (नेहा): ब्रिटिश ओनलीफैंस क्रिएटर बोनी ब्लू को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया के बाली में पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और बांटने के शक में गिरफ्तार किया गया था। उन पर मुस्लिम-बहुल देश के नैतिकता कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है। उनके अलावा 17 पुरुष टूरिस्ट, जिनमें 15 ऑस्ट्रेलियाई शामिल थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। अगर ब्लू दोषी पाई जाती हैं तो इंडोनेशिया के सख्त एंटी-पोर्नोग्राफी कानूनों के तहत उन्हें 15 साल तक की जेल और 6 अरब रुपये (लगभग 541,000 डॉलर) तक का जुर्माना हो सकता है।
हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें शायद देश से निकाल दिया जाएगा। पुलिस ने उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। बोनी ब्लू 26 साल की ब्रिटिश महिला है, जिसका असली नाम टिया बिलिंगर है। वह इस साल की शुरुआत में यह अजीब दावा करके सुर्खियों में आई थी कि उन्होंने सिर्फ 12 घंटे में 1,057 पुरुषों के साथ संबंध बनाए।


