नई दिल्ली (नेहा): थाईलैंड और कंबोडिया ने शनिवार को एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे क्षेत्रीय दावों को लेकर सीमा पर हफ्तों से जारी सशस्त्र संघर्ष समाप्त हो गया। यह समझौता स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से प्रभावी हो गया है। थाईलैंड के रक्षा मंत्री नत्थाफोन नक्रफानित और उनके कंबोडियाई समकक्ष टी सेहा द्वारा हस्ताक्षरित समझौते ने 20 दिनों के संघर्ष को समाप्त कर दिया। इस युद्ध में अब तक 101 लोग मारे गए और दोनों पक्षों के पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
दोनों देशों ने समझौते में आगे कोई सैन्य गतिविधि न करने और सैन्य उद्देश्यों के लिए किसी भी पक्ष के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन न करने पर सहमति दर्ज कराई है। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान के तहत थाईलैंड को कंबोडिया के 18 सैनिकों को भी छोड़ना होगा। इन सैनिकों को जुलाई में छिड़े 72 घंटों के युद्ध के दौरान बंदी बनाया गया था।


