ढाका (नेहा): बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को संसदीय चुनाव होने है। 300 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के बीच टक्कर मानी जा रही है। जमात ने हाल ही में छात्रों के संगठन NCP (नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी) समेत 9 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। दरअसल, जमात-ए-इस्लामी वही पार्टी है, जो बांग्लादेश की आजाद के खिलाफ थी।
जमात ने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में बलात्कार और हिंदुओं की हत्याओं में पाकिस्तानी सेना की मदद भी की थी। बाद में इसके कई नेताओं को युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया और कुछ को फांसी दे दी गई। अब सवाल ये उठता है कि क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की सरकार बनाना चाहता है।


