नई दिल्ली (नेहा): संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ होने वाली एयरपोर्ट डील रद कर दी है। इस डील के रद होने से पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। अगस्त 2025 में पाकिस्तान और UAE ने एक एयरपोर्ट डील साइन की थी, जिसके तहत इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन UAE संभालने वाला था। मगर, अब UAE ने इस डील से अपना हाथ पीछे खींच लिया है।
इसके अनुसार, UAE को डील में कोई दिलचस्पी नहीं है। UAE का कोई भी स्थानीय पार्टनर इसमें रुचि नहीं दिखा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने डील रद होने के पीछे राजनीतिक कारणों से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि, इसे UAE और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव का परिणाम माना जा रहा है। इसके 3 बड़े कारण हो सकते हैं।
1. सऊदी अरब और UAE के बीच यमन में टकराव जारी।
2. पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया।
3. पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्किए के साथ मिलकर इस्लामी नाटो बनाने की इच्छा जताई।


