नई दिल्ली (राघव): भारत ने पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका दिया है। भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। 2 मई को अधिसूचना जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है। साथ ही कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाता है।’
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को हर तरफ से घेरने की तैयारी चल रही है। न केवल अटैक से बल्कि कूटनीति से भी पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद करने की तैयारी चल रहा है। इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के अपने समकक्ष काजा कल्लस से बात की। उन्होंने पहलगाम पाकिस्तानी आतंकियों की हिंदुओं के खिलाफ बर्बरता की जानकारी दी। यूरोपीय संघ ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद से “संयम” दिखाने की बात कही। साथ ही, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में अटकलों के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया। यूरोपिय संघ की प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा दोनों देशों से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करने के दो दिन बाद आया है।