मॉस्को (नेहा): रूस की राजधानी मॉस्को में बुधवार, 24 दिसंबर को फिर एक बार बम ब्लास्ट हुआ। इस बार हुए विस्फोट में दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मॉस्को में दो दिन पहले भी इसी जगह पर ठीक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें सीनियर रूसी जनरल की मौत हो गई थी। यह विस्फोट तब हुआ, जब दो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने शहर की येलेत्स्काया स्ट्रीट पर पुलिस कार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और जब वे उस व्यक्ति से पूछताछ के लिए उसके पास पहुंचे, तभी अचानक एक विस्फोट हो गया।
कार के पास धमाका होने के साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस धमाके में पुलिस की कार के पास खड़े व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, लेकिन बाद में उस शख्स ने भी दम तोड़ दिया। मॉस्को राज्य यातायात निरीक्षणालय ने मृत पुलिस अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट इल्या क्लिमानोव (24) और मैक्सिम गोर्बुनोव (25) के रूप में की है।


