टोक्यो (पायल): आपको बता दें कि शुक्रवार को मध्य जापान की एक टायर फैक्ट्री में चाकू से हुए हमले में केमिकल फैलने से 8 लोग घायल हो गए और 7 अन्य झुलस गए।
इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिस दौरान अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, टोक्यो के पश्चिम में शिज़ुओका प्रान्त के मिशिमा शहर में योकोहामा रबर कंपनी में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने के बाद 8 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
इस दौरान विभाग ने बताया कि इस हमले में घायल हुए 5 लोगों की हालत गंभीर है, लेकिन अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
बता दे कि शिज़ुओका प्रांत की पुलिस ने बताया कि 38 साल के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उन्होंने कोई अन्य जानकारी नहीं दी. लेकिन अग्निशमन विभाग ने कहा कि हमले के दौरान फेंके गए रसायन के कारण सात और लोग घायल हो गए।


